
Jamshedpur : डिमना रोड पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में वास्तु विहार निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी नीरज (50) की मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। नीरज साकची से सामान लोड करवाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नीरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चार ट्रकें चलती हैं, खुद संभालते थे ट्रांसपोर्ट का काम
बताया गया कि नीरज की चार ट्रकें चलती हैं और वह खुद ट्रांसपोर्ट से जुड़े कामकाज को देखते थे। सोमवार रात वह साकची में सामान लोड करवाने गए थे। काम पूरा होने के बाद वह घर लौट रहे थे, तभी डिमना रोड पर यह हादसा हो गया।
सीसीटीवी फुटेज से ट्रक चालक की तलाश
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रक की पहचान और चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। नीरज की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

