Home » Chaibasa News : महाराजा अग्रसेन जयंती पर चाईबासा में नन्हे-मुन्नों और युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Chaibasa News : महाराजा अग्रसेन जयंती पर चाईबासा में नन्हे-मुन्नों और युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

जयंती समारोह के तीसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : मारवाड़ी समाज के कुलपिता महाराजा अग्रसेन की जयंती के पावन अवसर पर चाईबासा में उत्साह का माहौल बना हुआ है। मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह के तीसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत छोटे बच्चों के कार्यक्रमों से हुई। एलकेजी (LKG) और यूकेजी (UKG) के नन्हे-मुन्नों के लिए ‘रंग भरो’ और ‘कलर जंपिंग’ प्रतियोगिता रखी गई। इस दौरान मंच के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ काफी मस्ती की और उनका उत्साहवर्धन किया।

‘हनुमान चालीसा पाठ’ व ‘स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता का आयोजन

बच्चों में आध्यात्मिक संस्कारों के बीजारोपण और धार्मिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों के बीच ‘हनुमान चालीसा पाठ’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही, कक्षा 5 और 6 के बच्चों के लिए बौद्धिक दक्षता बढ़ाने हेतु ‘स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

विद्यार्थियों के बीच कराई गई ‘ट्रेजर हंट’ प्रतियोगिता

बच्चों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और समस्या निवारण (प्रॉब्लम सॉल्विंग) के कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच ‘ट्रेजर हंट’ प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने काफी उत्साह दिखाया। इसके अतिरिक्त, खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए महिला, पुरुष और बच्चों के लिए एक भव्य ‘कैरम प्रतियोगिता’ का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सुचारू और सफल बनाने में जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, चाईबासा शाखा अध्यक्ष अविनाश खिरवाल, सचिव प्रियम चिरानिया तथा कार्यक्रम संयोजक गोविंद मोहता, रूपेश खिरवाल, रीना भूत, सुषमा खिरवाल, रूपम खिरवाल, सारिका बुढ़िया, स्वीटी शर्मा, दीपा दोदराजका और कन्हैया गर्ग सहित मंच के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Read Also Chaibasa crime News : चक्रधरपुर में फिर निशाने पर ‘रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स’: लाखों के मोबाइल-सामान पार

Related Articles

Leave a Comment