Home » Dhanbad News : धनबाद के स्कूल वैन चालक ने 4 साल की मासूम बच्ची से की छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल

Dhanbad News : धनबाद के स्कूल वैन चालक ने 4 साल की मासूम बच्ची से की छेड़छाड़, पुलिस ने भेजा जेल

एलकेजी में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची से गलत हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक वैन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
धनबाद : शहर के गोविंदपुर ऊपर बाजार क्षेत्र में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के 'ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया' की एलकेजी में पढ़ने वाली चार साल की बच्ची से गलत हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक वैन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान फकीरडीह निवासी जहांगीर हुसैन के रूप में हुई है।
​

​ मासूम बच्ची ने मां को सुनाई आपबीती

शिकायत के मुताबिक, सोमवार की सुबह बच्ची को दूसरा चालक (मोइन खान) स्कूल लेकर गया था। लेकिन छुट्टी के बाद आरोपी जहांगीर हुसैन बच्ची को घर छोड़ने निकला। आरोप है कि रास्ते में उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। जब बच्ची घर पहुंची, तो चालक बिना किसी बात के हड़बड़ी में वहां से निकल गया। बाद में बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया।

​अभिभावकों में आक्रोश

​इस घटना के बाद से ही स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चों के माता-पिता में काफी डर और रोष का माहौल है। परिजनों ने स्कूल प्रशासन से मांग की है कि ​बच्चों को लाने-ले जाने वाले सभी चालकों का तुरंत पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) कराया जाए। ​वाहनों में यात्रा के दौरान बच्चों की कड़ी निगरानी रखी जाए। ​सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

​गोविंदपुर थाना पुलिस में मामला दर्ज

​गोविंदपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच एएसआई दिलीप कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Jamshedpur Crime : कदमा में इनोवा कार धोखाधड़ी केस का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, दो साल से चल रहा था फरार 

 

 

Related Articles