Home » Jharkhand News: टीडीपीएल एजेंसी का JSSC की परीक्षाओं से कोई लेना-देना नहीं,आयोग ने दी अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी

Jharkhand News: टीडीपीएल एजेंसी का JSSC की परीक्षाओं से कोई लेना-देना नहीं,आयोग ने दी अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने परीक्षाओं को लेकर चल रही सभी तरह की अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है। आयोग ने साफ किया है कि टीडीपीएल नामक एजेंसी का जेएसएससी की किसी भी परीक्षा से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।

​आयोग के अनुसार, टीडीपीएल एजेंसी का किसी भी पुरानी, मौजूदा या आने वाली परीक्षा के संचालन या प्रबंधन में कोई रोल नहीं है। आयोग ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि इस एजेंसी को काफी पहले ही परीक्षा से जुड़े सभी कार्यों से पूरी तरह अलग कर दिया गया था।

​मई 2025 में ही कर दिया गया था बाहर

आयोग ने जानकारी दी कि 20 मई 2025 को ही एक आधिकारिक आदेश जारी करके टीडीपीएल एजेंसी की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। इसका मतलब यह है कि मई 2025 के बाद से आयोग के किसी भी काम या परीक्षा प्रक्रिया में इस एजेंसी की कोई भागीदारी या कानूनी भूमिका नहीं बची है। इसलिए परीक्षार्थी किसी भी तरह के बहकावे या भ्रम में न आएं।

​झूठी खबर फैलाने वालों की अब खैर नहीं

जेएसएससी ने भ्रामक और गलत जानकारी फैलाने वालों को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की पारदर्शिता और संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई व्यक्ति, संगठन या सोशल मीडिया ग्रुप फर्जी खबरें फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​आयोग ने युवाओं के भविष्य और परीक्षाओं की शुचिता को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ही सच मानें।

Read Also: High Power Task Force : परीक्षा सुधारों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्स 

 

Related Articles

Leave a Comment