Home » Jharkhand Gangstar Prince Khan : कोलकाता से दबोचे प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पुलिस ने कराया पैदल मार्च

Jharkhand Gangstar Prince Khan : कोलकाता से दबोचे प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पुलिस ने कराया पैदल मार्च

एसएसपी बोले- पूछताछ में मिले कई नए नाम और ठिकानों की जानकारी, जिन पर नहीं थी पुलिस की नजर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार कर धनबाद लाने के बाद पुलिस ने सोमवार को शहर में उसका पैदल मार्च कराया। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिसकर्मी बंटी को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र समेत शहर की सड़कों पर पैदल लेकर निकले। पुलिस की इस कार्रवाई को प्रिंस खान गिरोह के कथित प्रभाव और लोगों में कायम भय के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

बंटी को धनबाद लाने के बाद बैंक मोड़ थाना में उससे लंबी पूछताछ की गई। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बंटी ने ऐसे कई लोगों के नाम और ठिकानों की जानकारी दी है, जो अब तक पुलिस की नजर में नहीं थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस कुछ स्थानों पर जांच भी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, बंटी ने झरिया और आसपास के इलाकों में मौजूद कुछ ऐसे सुरक्षित ठिकानों की जानकारी दी है, जहां कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों की योजना बनाए जाने की बात सामने आई है। इन स्थानों पर संभावित साक्ष्य और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े सामान की तलाश की जा रही है।

एसएसपी प्रभात कुमार के मुताबिक, पूछताछ के दौरान बंटी से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब इन सूचनाओं का सत्यापन कर रही है। रिमांड पर लेकर उससे आगे भी विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि इससे प्रिंस खान गिरोह के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

 विदेश भागने की तैयारी के मिले संकेत

पुलिस को बंटी खान के पास से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में इन कागजात से उसके विदेश जाने की तैयारी के संकेत मिले हैं। हालांकि दस्तावेज वास्तविक हैं या उनमें किसी तरह की जालसाजी की गई है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस संबंधित विभागों और एजेंसियों के माध्यम से इन दस्तावेजों का सत्यापन कराने की तैयारी में है।

Read also – Ranchi News: अतिक्रमणमुक्त हुई रांची नगर निगम की करीब 27 एकड़ जमीन; अब बनेंगे पुस्तकालय, पार्क और लेबर चौक

Related Articles