Home » Seraikela News: चांडिल गोलचक्कर के पास पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू

Seraikela News: चांडिल गोलचक्कर के पास पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल ने पाया काबू

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

by Mujtaba Haider Rizvi
seraikela news accidental fire in tanker
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल गोलचक्कर के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेट्रोल टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही टैंकर से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली कराया और सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को भी नियंत्रित कर दिया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Read also Jamshedpur News: मंदिर के सामने शराब दुकान खोलने का विरोध, जुगसलाई में टाइगर क्लब का धरना, CM को लिखा पत्र

Related Articles

Leave a Comment