Home » Jamshedpur News: मंदिर के सामने शराब दुकान खोलने का विरोध, जुगसलाई में टाइगर क्लब का धरना, CM को लिखा पत्र

Jamshedpur News: मंदिर के सामने शराब दुकान खोलने का विरोध, जुगसलाई में टाइगर क्लब का धरना, CM को लिखा पत्र

टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरी ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
jugsalai wine shop
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में मंदिर के ठीक सामने शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में रविवार को सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर विरोध जताया गया। शनिवार की रात जमशेदपुर टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और शराब दुकान हटाने की मांग की थी।

प्रदर्शन के दौरान मंदिर के पुजारी ने भी आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के सामने शराब की दुकान संचालित होना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप कर दुकान को हटाने की मांग की।

टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरी ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही उपायुक्त (डीसी) से मिलकर इस मामले में ज्ञापन सौंपा जाएगा और शराब की दुकान को बंद कराने की मांग की जाएगी।

धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read also Jamshedpur Health News: मानगो में एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर, स्वास्थ्य सेवाओं पर है मेयर का फोकस

Related Articles