Home » Jamshedpur News: सरयू राय की रामार्चा पूजा इस बार 21 नवंबर को, गुरु पूर्णिमा के बजाय देवउठान एकादशी पर होगा आयोजन

Jamshedpur News: सरयू राय की रामार्चा पूजा इस बार 21 नवंबर को, गुरु पूर्णिमा के बजाय देवउठान एकादशी पर होगा आयोजन

रामार्चा पूजा जमशेदपुर का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन माना जाता है। हर वर्ष इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होकर भगवान श्रीराम की आराधना करते हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur saryu puja
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आवास पर पिछले 25 वर्षों से आयोजित होने वाली पारंपरिक रामार्चा पूजा इस वर्ष नई तिथि पर संपन्न होगी। हर साल गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला यह धार्मिक अनुष्ठान इस बार देवउठान एकादशी के दिन 21 नवंबर शनिवार को आयोजित किया जाएगा।

विधायक सरयू राय ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 25 वर्षों से उनके यहां गुरु पूर्णिमा के दिन रामार्चा पूजा का आयोजन होता रहा है, लेकिन इस वर्ष विशेष कारणों से इसकी तिथि में बदलाव किया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, शुभचिंतकों और स्नेहीजनों से अनुरोध किया है कि वे इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए 21 नवंबर को आयोजित होने वाली पूजा में शामिल हों।

सरयू राय ने कहा कि इस बार रामार्चा पूजा गुरु पूर्णिमा पर नहीं बल्कि देवउठान एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार पूजा में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

गौरतलब है कि सरयू राय के यहां होने वाली रामार्चा पूजा जमशेदपुर का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन माना जाता है। हर वर्ष इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल होकर भगवान श्रीराम की आराधना करते हैं।

आयोजन की तिथि में इस बार हुए बदलाव को देखते हुए विधायक ने पहले ही इसकी सार्वजनिक घोषणा कर दी है, ताकि श्रद्धालुओं और आयोजन से जुड़े लोगों के बीच किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर के कैनाल में महिला का नग्न शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं हुई, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

Related Articles

Leave a Comment