Home » Ranchi News: मोबाइल ट्रैकर ऐप से छिनतई का खुलासा, परिवार ने मोबाइल बरामद कर एक आरोपी को पुलिस के हवाले किया

Ranchi News: मोबाइल ट्रैकर ऐप से छिनतई का खुलासा, परिवार ने मोबाइल बरामद कर एक आरोपी को पुलिस के हवाले किया

by Mujtaba Haider Rizvi
Ranchi Mobile Snatching Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम के पास हुई मोबाइल छिनतई की घटना में पीड़ित परिवार की सूझबूझ और तकनीक के सही इस्तेमाल से न केवल छीना गया मोबाइल बरामद हो गया, बल्कि एक आरोपी को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
गौरतलब है कि संजय दरगड़ जयपाल सिंह स्टेडियम के पास अपनी बाइक पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें धक्का देकर उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। घटना के बाद संजय अपने घर पहुंचे और परिजनों को पूरी जानकारी दी।
संजय के लैपटॉप में पहले से मोबाइल ट्रैकर ऐप इंस्टॉल था। उनके बेटे राधेय दरगड़ ने उसी ऐप की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की। मोबाइल की लोकेशन प्लाजा चौक स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मिली। इसके बाद परिवार के सदस्य तुरंत वहां पहुंचे और मोबाइल इस्तेमाल कर रहे युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया।
आरोपी को पकड़ने के दौरान हल्की झड़प भी हुई, लेकिन परिवार के लोगों ने साहस का परिचय देते हुए उसे मोबाइल सहित अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम मो. अफताब, पिता मो. जावेद तथा आर्किड अस्पताल के पास का निवासी बताया। सूचना मिलने पर लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के साथ बरामद मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली थाना भेज दिया, क्योंकि घटना उसी थाना क्षेत्र की थी।
पीड़ित संजय दरगड़ की तबीयत खराब होने के कारण उनके भाई अजय दरगड़ ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment