Home » XLRI Placement: एक्सएलआरआई में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट संपन्न, 2026–28 बैच के सभी छात्रों को मिले अवसर, अधिकतम मासिक स्टाइपेंड 3.50 लाख रुपये

XLRI Placement: एक्सएलआरआई में समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट संपन्न, 2026–28 बैच के सभी छात्रों को मिले अवसर, अधिकतम मासिक स्टाइपेंड 3.50 लाख रुपये

एक्सएलआरआई के बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के 2026–28 बैच के 587 विद्यार्थियों को समर इंटर्नशिप ऑफर मिले। प्लेसमेंट प्रक्रिया में 106 कंपनियों ने हिस्सा लिया और कुल 594 ऑफर दिए।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में शुमार एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट-बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के सत्र 2026–28 के समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट प्रक्रिया को शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूरा कर लिया है। संस्थान के जमशेदपुर और दिल्ली-एनसीआर दोनों परिसरों के विद्यार्थियों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया, जहां सभी 587 छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों से इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त हुए हैं।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 106 कंपनियों ने हिस्सा लिया और कुल 594 समर इंटर्नशिप ऑफर दिए। उद्योग जगत में एक्सएलआरआई की मजबूत साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वर्ष 32 नए रिक्रूटर्स भी कैंपस से जुड़े। संस्थान के निदेशक डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज, एस.जे. ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हर विद्यार्थी को इंटर्नशिप मिलना संस्थान की गुणवत्ता और छात्रों की प्रतिभा पर कॉर्पोरेट जगत के अटूट विश्वास को दर्शाता है। 32 नए रिक्रूटर्स का जुड़ना कार्यक्रमों की बढ़ती पहुंच का प्रमाण है। यह उपलब्धि छात्रों के परिश्रम, प्राध्यापकों के मार्गदर्शन और उद्योगों के निरंतर सहयोग का फल है।

स्टाइपेंड के प्रमुख आंकड़े

इस वर्ष इंटर्नशिप प्रक्रिया में छात्रों को मिलने वाले स्टाइपेंड के आंकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

अधिकतम मासिक स्टाइपेंड: 3.50 रुपए लाख
औसत मासिक स्टाइपेंड:1.75 रुपए लाख
मीडियन मासिक स्टाइपेंड: 1.80 रुपए लाख
शीर्ष 10% छात्रों का औसत स्टाइपेंड: 2.58 रुपए लाख प्रतिमाह
शीर्ष 25% छात्रों का औसत स्टाइपेंड: 2.39 रुपए लाख प्रतिमाह

कंसल्टिंग और एफएमसीजी सेक्टर का दबदबा

प्लेसमेंट प्रक्रिया में सबसे ज्यादा मांग कंसल्टिंग क्षेत्र की रही, जिसने कुल ऑफर्स में 30% हिस्सेदारी दर्ज की। इस क्षेत्र में एक्सेंचर, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी), पीडब्ल्यूसी, डेलॉयट, केपीएमजी, ईवाई पार्थेनन और कैपजेमिनी जैसी प्रमुख कंपनियों ने छात्रों को कंसल्टिंग भूमिकाएं दीं।

फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स , रिटेल और कंज्यूमर सेक्टर कुल ऑफर्स में 21% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसमें मार्केटिंग, सेल्स, सप्लाई चेन और ऑपरेशंस से जुड़ी भूमिकाएं ऑफर की गईं। प्रमुख नियोक्ताओं में हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, प्रॉक्टर एंड गैंबल (पीएंडजी), कोका-कोला, नेस्ले, मोंडेलेज, लॉरियल, पेप्सिको, मैरिको, डाबर और एशियन पेंट्स शामिल रहीं।

ई-कॉमर्स, टेक, बीएफएसआई और अन्य क्षेत्रों में भी बेहतरीन रुझान

ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी और मीडिया क्षेत्र ने 19% ऑफर्स दिए। इसमें गूगल, अमेजन, फ्लिपकार्ट, सिस्को, जियोस्टार, स्विगी, क्रेड और जोमैटो/जेप्टो जैसी दिग्गज कंपनियों ने प्रोडक्ट मैनेजमेंट, एनालिटिक्स और प्रोग्राम मैनेजमेंट के पदों पर चयन किया। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस क्षेत्र में जेपी मॉर्गन चेस, बार्कलेज, सिटीबैंक, मॉर्गन स्टेनली/डीई शॉ, अमेरिकन एक्सप्रेस, डॉयचे बैंक, एचडीएफसी एर्गो, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं ऑटोमोटिव, मैन्युफैक्चरिंग और एनर्जी क्षेत्र में टाटा स्टील, बजाज ऑटो, कमिंस, जीई एयरोस्पेस, जेएसडब्ल्यू, सैमसंग और वेदांता ने भर्तियां कीं। आदित्य बिड़ला ग्रुप, रिलायंस, एलएंडटी और टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज जैसे प्रमुख समूहों ने छात्रों को जनरल मैनेजमेंट की भूमिकाएं सौंपीं।

Read Also: Chaibasa News : वित्तीय वर्ष में अब तक 225 निरीक्षण, 48 खाद्य नमूने संग्रहित: विभिन्न मामलों में कुल ₹78,000 का अर्थदंड लगाया गया

Related Articles

Leave a Comment