Home » Jamshedpur News : टाटा वर्कर्स यूनियन ने मनाई पूर्व अध्यक्ष वीजी गोपाल की 33वीं पुण्यतिथि

Jamshedpur News : टाटा वर्कर्स यूनियन ने मनाई पूर्व अध्यक्ष वीजी गोपाल की 33वीं पुण्यतिथि

संजीव चौधरी ने कहा—वीजी गोपाल के ओजस्वी और दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरणा लें

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल की 33वीं पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर यूनियन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह और सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने स्वर्गीय वीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय वीजी गोपाल का ओजस्वी व्यक्तित्व, दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से उनके आदर्शों और नेतृत्व क्षमता का अनुसरण अपने व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ यूनियन के कार्यों में भी करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज और श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे सहित कार्यकारिणी समिति के कई सदस्य और यूनियन के कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय वीजी गोपाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Related Articles

Leave a Comment