Home » Chatra Road Accident News : माॅर्निंग वाॅक पर निकली महिला को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Chatra Road Accident News : माॅर्निंग वाॅक पर निकली महिला को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास शुक्रवार को अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में माॅर्निंग वाॅक पर निकली महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान जोरी निवासी प्रेम साव की मां के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सुबह रोजाना की तरह टहलने निकली थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-डोभी रोड (एनएच-22) को जाम कर दिया। ग्रामीण दोषी चालक की अविलंब गिरफ्तारी, मृतक के परिजन को मुआवजा तथा क्षेत्र में भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


सूचना मिलने पर वशिष्ठ नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि फरार ट्रक की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया जा सका। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर भी नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती, जबकि हादसों के बाद केवल सांत्वना देने की औपचारिकता निभाई जाती है।

Read Also- Jamshedpur News: टाटा स्टील के नाम पर फर्जी नौकरी का विज्ञापन वायरल, 1100 रुपये दिहाड़ी के लालच से युवाओं को किया जा रहा गुमराह

Related Articles

Leave a Comment