Home » Jamshedpur News: टाटा स्टील के नाम पर फर्जी नौकरी का विज्ञापन वायरल, 1100 रुपये दिहाड़ी के लालच से युवाओं को किया जा रहा गुमराह

Jamshedpur News: टाटा स्टील के नाम पर फर्जी नौकरी का विज्ञापन वायरल, 1100 रुपये दिहाड़ी के लालच से युवाओं को किया जा रहा गुमराह

वायरल विज्ञापन में दावा किया गया है कि टाटा स्टील में ‘हेल्पर’ पद पर तत्काल भर्ती की जा रही है। इसमें सेकंड पार्टी पे-रोल के तहत 12 घंटे की ड्यूटी, 1100 रुपये दैनिक भुगतान, ओवरटाइम और फ्री खाना जैसी सुविधाओं का जिक्र किया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Tata Steel announces Trailblazers 4.0 sports conclave in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित देश की प्रतिष्ठित स्टील कंपनी टाटा स्टील के नाम पर सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया में इन दिनों फर्जी नौकरी विज्ञापन तेजी से वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन में आठवीं पास युवाओं को नौकरी देने का दावा कर 1100 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और मुफ्त भोजन का लालच दिया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी प्रबंधन ने इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है।

8वीं पास युवाओं को बनाया जा रहा निशाना

वायरल विज्ञापन में दावा किया गया है कि टाटा स्टील में ‘हेल्पर’ पद पर तत्काल भर्ती की जा रही है। इसमें सेकंड पार्टी पे-रोल के तहत 12 घंटे की ड्यूटी, 1100 रुपये दैनिक भुगतान, ओवरटाइम और फ्री खाना जैसी सुविधाओं का जिक्र किया गया है।हालांकि कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि टाटा स्टील इस प्रकार सोशल मीडिया या मोबाइल नंबरों के जरिए भर्ती प्रक्रिया नहीं चलाती। कंपनी ने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी अनजान नंबर, एजेंट या विज्ञापन के झांसे में न आएं और किसी प्रकार का भुगतान न करें।

आधिकारिक वेबसाइट से ही लें जानकारी

कंपनी ने कहा है कि नौकरी से जुड़ी सभी वैध सूचनाएं केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सलाह दी गई है कि वे केवल अधिकृत माध्यमों पर ही भरोसा करें।15 मई को होगी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठकइधर, टाटा स्टील ने अपनी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अगली बैठक 15 मई को बुलाने की घोषणा की है। इस बैठक में 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे वित्तीय वर्ष 2025-26 के स्टैंडअलोन एवं कंसोलिडेटेड वित्तीय परिणामों की समीक्षा की जाएगी।इसके साथ ही कंपनी द्वारा शेयरधारकों के लिए लाभांश (डिविडेंड) की घोषणा पर भी विचार किया जा सकता है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने प्रति शेयर 3.60 रुपये का डिविडेंड दिया था।

ट्रेडिंग विंडो पहले बंद

इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत कंपनी के शेयरों की ट्रेडिंग विंडो 25 मार्च 2026 से बंद है। वित्तीय परिणाम घोषित होने के 48 घंटे बाद इसे फिर से खोला जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment