Home » West Singhbhum News: खेत जोतने के दौरान किसान को मिला पुराना बम, मनोहरपुर में मची सनसनी

West Singhbhum News: खेत जोतने के दौरान किसान को मिला पुराना बम, मनोहरपुर में मची सनसनी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में खेत जोतने के दौरान एक किसान को पुराना बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

बताते हैं कि किसान अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर दबा एक संदिग्ध विस्फोटक जैसी वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाकर देखने पर ग्रामीणों को बम होने की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने खेत के आसपास आवाजाही रोक दी और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी में ले लिया। पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई है, ताकि विस्फोटक की जांच कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी के किनारे भी कई पुराने बम बरामद हुए थे। उस दौरान सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमों को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया था। लगातार विभिन्न क्षेत्रों से पुराने विस्फोटक मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खेत में मिला बम कितने समय से जमीन के अंदर दबा हुआ था तथा उसका स्रोत क्या है।

Read also – Palamu News : प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदली

Related Articles

Leave a Comment