Home » Chaibasa News : शॉर्ट सर्किट से ऐश्वर्या बस जलकर खाक, चालक-खलासी बचे

Chaibasa News : शॉर्ट सर्किट से ऐश्वर्या बस जलकर खाक, चालक-खलासी बचे

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के जराइकेला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ऐश्वर्या बस रोडवेज की एक यात्री बस आग की भेंट चढ़ गई। हादसे में बस पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन चालक और खलासी सुरक्षित बच गए। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई यात्री नहीं था।

कैसे लगी आग

घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की है। जराइकेला से राउरकेला रूट पर चलने वाली होरोघर से जराइकेला बस स्टैंड की तरफ आ रही थी। जैसे ही बस अरूप नंदी के घर के पास पहुंची, अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा।धुआं देखकर चालक ने फुर्ती दिखाई और बस को तुरंत सड़क किनारे खड़ी कर दी। वह और खलासी दोनों नीचे उतर गए। उनके उतरने के कुछ ही देर बाद बस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और पूरी बस आग की चपेट में आ गई।

दमकल और पुलिस पहुंची मौके पर

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और जराइकेला थाना पुलिस को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया था। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मगर तब तक बस का ढांचा भी पूरी तरह जल चुका था।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हादसे के वक्त बस खाली थी, इसलिए किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। चालक और खलासी को भी कोई चोट नहीं आई है।

पुलिस ने जली हुई बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बस मालिक और तकनीकी टीम से भी पूछताछ की जाएगी ताकि आग लगने के सही कारणों का पता चल सके। इस घटना के बाद जराइकेला-राउरकेला मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा।

Read Also Chaibasa News : मधुसूदन विद्यालय में संस्थापक स्व. श्याम सुंदर महतो को दी गई श्रद्धांजलि

Related Articles

Leave a Comment