Home » Chaibasa  News : 28वीं एसआर रुंगटा मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप शुभारंभ, पहले दिन खेले गए 50 मुकाबले

Chaibasa  News : 28वीं एसआर रुंगटा मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप शुभारंभ, पहले दिन खेले गए 50 मुकाबले

विभिन्न आयु वर्ग में खिलाड़ियों का प्रदर्शन, फाइनल 13 अगस्त को 

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में और एस.आर. रुंगटा ग्रुप के सहयोग से आयोजित 28वीं एस.आर. रुंगटा मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन मंगलवार को बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में हुआ। उद्घाटन झारखंड बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष सह जिला सचिव अशोक जोशी और मुख्य मैच रेफरी सुशील पुरती एवं जगदीश जामुदा ने संयुक्त रूप से किया।

कौन-कौन सी स्पर्धाएं

इस चैंपियनशिप में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 बालक/बालिका एकल व युगल के साथ-साथ पुरुष एकल-युगल और महिला एकल-युगल मुकाबले हो रहे हैं। दोपहर 2 बजे तक विभिन्न वर्गों में कुल 50 मैच संपन्न हो चुके हैं। इसी प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा।

आज के प्रमुख परिणाम

अंडर-13 बालक एकल

हर्ष रंजन कोड़ाह ने अमरदीप पूर्ति को 21-19, उत्कर्ष प्रधान ने नवनीत प्रधान को 21-15, आयुष महतो ने शुभम हेंब्रम को 22-20 और दिलशाद आलम ने अभिजीत पिंगुवा को 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अंडर-13 बालिका एकल

अनुष्ठा बिरुवा ने अनुषा मुखर्जी को 21-6, मंजीता बिरुवा ने प्रसिद्धी त्रिपाठी को 21-5 और अनन्या सिंकु ने अहाना मुर्मू को 21-7 से मात देकर अंतिम-4 में प्रवेश किया।

अंडर-15 बालक एकल

अमन देवगम ने बृजेश बिरुआ को 21-8, सुजल बागे ने हर्ष रंजन कोड़ाह को 21-19 और साहिल नायक ने युवराज जायसवाल को 21-8 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे।

अंडर-13 बालक युगल

अभिजीत पिंगुवा-अमरदीप पूर्ति की जोड़ी ने अरमान मारला-आयुष महतो को 21-15 और नवनीत प्रधान-गन बानरा की जोड़ी ने दीपराज लकड़ा-अजय महतो को 21-19 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।

अंडर-17 बालक युगल

आदित्य बारी-लॉरेंस तमसोय ने संजय हांसदा-पप्पू यादव को 21-13 और संजय बिरहोर-सूरज जारिका ने मोहम्मद नोमान अहमद-कबीर हेंब्रम को 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

समापन 13 अगस्त को

प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रहेगी। गुरुवार 13 अगस्त 2026 को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा होंगे।उद्घाटन के मौके पर वरिष्ठ सदस्य शिवरतन जोशी, सोहन मूंधड़ा, मैच रेफरी राजेश बारी सहित शहर के खेल प्रेमी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Also Chaibasa News : टाटा कॉलेज में स्नातक नामांकन में सीटें बढ़ाने व सभी छात्रों के दाखिले की मांग

Related Articles

Leave a Comment