
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में गुदड़ी-सोनुवा मार्ग पर बांसकाटा गांव के निकट दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है।
क्या हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सनातन महतो 47 वर्ष निवासी दिगीलोटा और मदन बोदरा 31 वर्ष निवासी सकोड़ा अपनी-अपनी बाइक से आ रहे थे। कुटीपी और बांसकाटा के बीच विपरीत दिशा से आ रही दोनों बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुवा लाया गया। वहां इलाज के दौरान सनातन महतो ने दम तोड़ दिया। मदन बोदरा की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
कौन थे दोनों
पुलिस के मुताबिक मृतक सनातन महतो पेशे से राम बलराम बस के चालक थे। मंगलवार को बस चलाकर लौटने के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। वहीं घायल मदन बोदरा सोनुवा से दुकान का सामान लेकर अपने गांव लौट रहा था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read Also Chaibasa News : 28वीं एसआर रुंगटा मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप शुभारंभ, पहले दिन खेले गए 50 मुकाबले

