Home » Chaibasa Road Accident : चाईबासा-रांची एनएच-75 पर हादसा : बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

Chaibasa Road Accident : चाईबासा-रांची एनएच-75 पर हादसा : बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

by Rajeshwar Pandey
musabani Road Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पासुहातू इलाके का है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल से जा रहे ग्रामीण को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में पीड़ित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक पीड़ित अपनी साइकिल से गुजर रहा था, उसी दौरान पीछे से बेहद तेज गति से आ रही एक बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही जान चली गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

मृतक की शिनाख्त नहीं पाई

दुर्घटना की खबर मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

चालक की धरपकड़ के लिए पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापामारी

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगाम रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के चलते आए दिन ऐसे जानलेवा हादसे हो रहे हैं। फिलहाल, पुलिस फरार बस और उसके चालक की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे है।

Read AlsoChaibasa Accident News : मझगांव-जैंतगढ़ रोड पर बेकाबू ट्रेलर ने दुकान को मारी टक्कर, दुकानदार घायल, तीन स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे

Related Articles

Leave a Comment