
Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चूना भट्ठी पुल के पास मंगलवार को एक चाय स्टॉल में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद चाय स्टॉल में आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद आसपास के लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। आग की लपटों के कारण मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हालांकि, इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की घटना से इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल कायम हो गया।
Read also – Potka News : परिवार संग मां दुर्गा की आराधना करने पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली की मांगी दुआ

