
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के आशियाना गार्डन में एक दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत से नीचे गिर गए। हादसे में उनकी जान चली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरे।
जानकारी के अनुसार, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ आशियाना गार्डन स्थित फ्लैट में रहते थे। उनका बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि बेटी बेंगलुरु में रहती है।
इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि बुजुर्ग के छत से गिरने के कारणों का पता लगाया जा सके।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में चाय स्टॉल पर सिलेंडर ब्लास्ट, भीषण आग से मची अफरा-तफरी

