Home » Jamshedpur SIR-2026: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 4 सितंबर तक कर सकते हैं दावा, घर-घर जाएंगे BLO

Jamshedpur SIR-2026: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 4 सितंबर तक कर सकते हैं दावा, घर-घर जाएंगे BLO

जमशेदपुर में BLO और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा कराने के लिए साकची स्थित रवींद्र भवन ऑडिटोरियम में बीएलओ (बीएलओ) और बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने संबोधित किया।

प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित हुआ। पहले सत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जमशेदपुर के शहरी विधानसभा क्षेत्रों के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

5 अगस्त से शुरू है दावा-आपत्ति के फार्म जमा करने का सिलसिला

प्रशिक्षण में बताया गया कि SIR-2026 के तहत 5 अगस्त से 4 सितंबर तक मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्ति दर्ज की जा सकती है। इस दौरान नागरिक अपने नाम, विवरण या मतदाता सूची में किसी अन्य त्रुटि को लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक नोटिस चरण में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 हर घर तक पहुंचने का बीएलओ को निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, त्रुटिरहित और समावेशी बनाना है। उन्होंने बीएलओ को अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भ्रमण कर प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने मतदान क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार कर उसके आधार पर क्षेत्र का भ्रमण करें। इसके बाद फैमिली ग्रुपिंग के माध्यम से परिवारवार विवरण व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाए। प्रत्येक मकान का वास्तविक अथवा नेशनल हाउस नंबर भी दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

 पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदान क्षेत्र के प्रत्येक घर और परिवार तक पहुंच बनाकर सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

बीएलओ को नागरिकों से संपर्क स्थापित कर मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराने और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग देने को कहा गया। वहीं, बीएलओ पर्यवेक्षकों को अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा जरूरत के अनुसार मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया गया।

 प्रशासन ने नागरिकों से की अपील

जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की जांच करें। नाम नहीं होने, विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा अन्य आपत्ति की स्थिति में निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा या आपत्ति प्रस्तुत करें।

Read also – Ghatshila News : सड़क हादसे में केंद्रीय विद्यालय के छात्र की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Related Articles