Home » RANCHI NEWS: रांची में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील 

RANCHI NEWS: रांची में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील 

अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

by Vivek Sharma
Ranchi News, Petrol Diesel Supply, Ranchi Administration, Fuel Supply, Kumar Rajat, Ranchi Sadar SDO, Jharkhand News, Oil Companies, Petrol Pump, Fuel Availability
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर मंगलवार को रांची सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कुमार रजत ने विभिन्न तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में नामकुम और पिठोरिया क्षेत्र के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी से जुड़ी अपुष्ट खबरों की समीक्षा की गई। इस दौरान तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को जानकारी दी कि रांची में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर्याप्त है तथा आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं है।

एसडीओ कुमार रजत ने अधिकारियों और तेल कंपनियों को निर्देश दिया कि लॉजिस्टिक या परिवहन से जुड़ी किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो। उन्होंने सभी कंपनियों को अपने रिटेल आउटलेट्स की नियमित मॉनिटरिंग करने और अनावश्यक भीड़ या जमाखोरी जैसी स्थिति पर नजर रखने को कहा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें।

Related Articles