Home » Jamshedpur Education News : वीमेंस यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मियों को चार माह का वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन, VC ने रजिस्ट्रार की लगाई क्लास

Jamshedpur Education News : वीमेंस यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मियों को चार माह का वेतन नहीं मिलने पर प्रदर्शन, VC ने रजिस्ट्रार की लगाई क्लास

Jamshedpur Education News : संविदा कर्मियों का कहना है कि अपने वेतन को प्राप्त करने के लिए काफी भाग दौड़ की। कोई सुनवाई नहीं हुई। तभी, वह लोग प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मियों को वर्ष 2025 में 4 महीने का वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर वीमेंस यूनिवर्सिटी में संविदा कर्मियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी की गई। जबरदस्त हंगामा चला। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद वीसी इला कुमार मौके पर पहुंचीं। इला कुमार ने रजिस्ट्रार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि वीमेंस यूनिवर्सिटी में यह क्या तमाशा चल रहा है? इससे एकेडमिक माहौल पर असर पड़ता है। उन्होंने रजिस्ट्रार से पूछा कि आखिर संविदा कर्मियों को चार माह का वेतन क्यों नहीं मिला? उन्होंने निर्देश दिया कि इन संविदा कर्मियों के मामले में उन्हें तत्काल वस्तुस्थिति की जानकारी दी जाए।


संविदा कर्मियों का कहना है कि उन्हें पिछले साल 4 महीने का वेतन नहीं दिया गया। उन्होंने अपने वेतन को प्राप्त करने के लिए काफी भाग दौड़ की। कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के बाद वह लोग प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए।

वीसी ने कहा- अगर तत्कालीन कुलसचिव और वित्त अधिकारी दोषी मिले तो होगी कार्रवाई


प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वीसी ने कहा कि यह मामला उनके योगदान करने से पूर्व का है। वह इस मामले की अपने स्तर से जांच कराएंगी। अगर इस मामले में तत्कालीन कुलसचिव अथवा वित्त अधिकारी दोषी साबित होते हैं तो इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Ghatshila : युवा अनुसंधानकर्ताओं द्वारा गढा जाएगा भारत का भविष्य : कुलाधिपति, सोना देवी विश्वविद्यालय

Related Articles

Leave a Comment