Home » Jamshedpur News : भुइयांडीह बस्ती के समर्थन में उतरे समाजसेवी सौरभ विष्णु, 5 अगस्त को डीसी कार्यालय पहुंचेगी जनता

Jamshedpur News : भुइयांडीह बस्ती के समर्थन में उतरे समाजसेवी सौरभ विष्णु, 5 अगस्त को डीसी कार्यालय पहुंचेगी जनता

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के भुइयांडीह बस्ती में मंगलवार को जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु की मौजूदगी में बस्तीवासियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और बस्ती से जुड़े भविष्य के मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त को सभी बस्तीवासी सौरभ विष्णु के नेतृत्व में उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान वे अपने निवास से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रशासन को सौंपेंगे। साथ ही प्रशासन से मांग करेंगे कि वर्षों से यहां रह रहे परिवारों के संवैधानिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या बेदखली की कार्रवाई नहीं की जाए।

बैठक को संबोधित करते हुए सौरभ विष्णु ने बस्तीवासियों से शांति बनाए रखने, धैर्य रखने और कानून का पूरी तरह पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। सभी लोग अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखें और प्रशासन के साथ संवाद के माध्यम से अपने अधिकारों की रक्षा करें।

उन्होंने कहा कि जो परिवार दशकों से भुइयांडीह बस्ती में रह रहे हैं, उनके अधिकारों की अनदेखी नहीं की जा सकती। जन विकास मंच बस्तीवासियों के न्याय, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

Read also – Jamshedpur Market News : अंधेरे के चलते साकची बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, स्ट्रीट लाइट व CCTV कैमरे लगाने की डिमांड

Related Articles

Leave a Comment