Home » Jamshedpur Market News : अंधेरे के चलते साकची बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, स्ट्रीट लाइट व CCTV कैमरे लगाने की डिमांड

Jamshedpur Market News : अंधेरे के चलते साकची बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, स्ट्रीट लाइट व CCTV कैमरे लगाने की डिमांड

Jamshedpur Market News : दुकानदारों ने साकची बाजार परिसर में बैठक कर जिला प्रशासन के समक्ष रखी कई मांगें 

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में इन दिनों अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

इसी बीच साकची बाजार में भी चोरी की घटनाएं बढ़ने पर दुकानदारों में काफी गुस्सा है। सोमवार की रात दुकानदारों ने साकची बाजार परिसर में एक मीटिंग की और जिला प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं।

इनमें सबसे महत्वपूर्ण मांग है कि साकची बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। ताकि यहां की गतिविधियों पर प्रशासन की नजर रहे। कोई घटना होने पर फौरन आरोपी को ट्रेस कर लिया जाए। इसके अलावा साकची बाजार में स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से दुकान बंद होने के बाद अंधेरा छा जाता है। अंधेरा होने की वजह से भी अपराध होते हैं। दुकानदारों का कहना है कि रात 10:00 बजे के बाद यहां आपराधिक युवकों की अड्डेबाजी बढ़ जाती है।

अंधेरा होने पर रात 10:00 बजे के बाद बाजार में होती है अड्डेबाजी

कई बार मामले की शिकायत साकची थाने में की गई। लेकिन साकची थाना प्रभारी इधर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए मांग की गई है कि पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। ताकि अड्डेबाजी को रोका जा सके। साथ ही स्ट्रीट लाइटिंग की जाए। कई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं। ताकि दुकान बंद होने के बाद भी बाजार में रोशनी रहे और आपराधिक तत्व कोई घटना अंजाम देने से पहले 100 बार सोचें।

शटर में ताला लगाने के लिए जलानी पड़ती है मोबाइल की टॉर्च

एक दुकानदार ने बताया की दुकान बंद करने के बाद शटर में ताला लगाने के लिए मोबाइल की टॉर्च जलानी पड़ती है। इस कदर बाजार में अंधेरा होता है। दुकानदारों का कहना है कि वह पुलिस और प्रशासन के सामने कई बार अपनी मांग रख चुके हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ध्यान दे और बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। स्ट्रीट लाइटिंग हो। एक दुकानदार ने बताया कि बाजार में एक मात्र शौचालय है और वहां भी लाइट की सुविधा नहीं है।

Read Also: chaibasa Murder News : कुमारडुंगी में भीड़ ने एक अधेड़ को दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर मार डाला, एक हिरासत में

Related Articles

Leave a Comment