Home » Jamshedpur News: सावन की सोमवारी पर हरिणा मुक्तेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार किया जलाभिषेक

Jamshedpur News: सावन की सोमवारी पर हरिणा मुक्तेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार किया जलाभिषेक

सरकार की ओर से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के हरिणा स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम में सावन की सोमवारी पर श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हिंदी भाषियों का पहला और बंगाली भाषियों का तीसरा सावन सोमवार होने के कारण सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने घंटों इंतजार के बाद बाबा मुक्तेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे दिन मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार अपने परिवार और समर्थकों के साथ मुक्तेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विधायक ने कहा कि हरिणा मुक्तेश्वर धाम झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन के दौरान यहां आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही यहां तैयार हो रहे बायो डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन होगा, जिससे यह स्थल धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्राकृतिक आकर्षण का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

श्रद्धालुओं के धार्मिक उत्साह को बढ़ाने के लिए मंदिर परिसर में झांकी और भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक संजीव सरदार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। झांकी और भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और दिनभर कांवरिये भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे। विधायक ने कहा कि यह आयोजन सावन की अंतिम सोमवारी तक लगातार जारी रहेगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोवाली पुलिस और स्थानीय मंदिर कमेटी पूरे दिन सक्रिय रही। भीड़ को नियंत्रित करने और जलाभिषेक की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

इस दौरान बज्रांकन दंडपात, दीपंकर सीट, देव पालित, सागर सीट, अनिरुद्ध नायक, रोहित राम, संस्कार कुमार, दीपक सरदार, सरोज सीट, रूपक सीट, अमल सीट, सूरज नायक, राहुल सरकार, सितांशु नायक, खिरोद सीट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Read also – Jamshedpur News : भुइयांडीह बस्ती के समर्थन में उतरे समाजसेवी सौरभ विष्णु, 5 अगस्त को डीसी कार्यालय पहुंचेगी जनता

Related Articles

Leave a Comment