Home » Chaibasa Murder Case : दोस्त ने ही गला घोंट कर दी थी बबलू की हत्या

Chaibasa Murder Case : दोस्त ने ही गला घोंट कर दी थी बबलू की हत्या

 लौड़िया नदी में मिले शव की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में लौड़िया नदी से बरामद अज्ञात शव मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने हत्या की बात कबूल की है।

कैसे हुआ खुलासा

पुलिस को सूचना मिली थी कि लौड़िया नदी के किनारे एक अज्ञात शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए उसे रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर के शीतगृह में रखा। पुलिस पदाधिकारी और चौकीदारों की मदद से शव की शिनाख्त कराई गई। शव की पहचान पातु कॉलोनी, वार्ड नंबर-1 निवासी बबलू लोहार के रूप में हुई। मृतक की मां कोला लोहार के लिखित आवेदन पर 10 अगस्त को चक्रधरपुर थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

जांच के दौरान पुलिस ने सिरकासाई निवासी बुलो पुरती उर्फ लक्ष्मण पुरती 23 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह और बबलू पिछले 12 सालों से हैदराबाद में सेंटरिंग का काम करते थे। 7 अगस्त की रात दोनों ने साथ में चिकन और शराब पी। नशे की हालत में बबलू को आरोपी काले रंग की स्कूटी पर बैठाकर सिलफोड़ी नदी की तरफ ले गया। वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया।

स्कूटी जब्त

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी JH-06V-2034 को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, थाना प्रभारी अवधेश कुमार, अवर निरीक्षक राम प्रताप सिंह और सशस्त्र बल की टीम शामिल थी।

Read Also Chaibasa accident News : बांसकाटा के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल 

Related Articles

Leave a Comment