Home » Jamshedpur News: साकची में ज्वेलर्स दुकान के एसी का कॉपर पाइप चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी; स्थानीय लोगों ने दबोचा

Jamshedpur News: साकची में ज्वेलर्स दुकान के एसी का कॉपर पाइप चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी; स्थानीय लोगों ने दबोचा

नहीं थम रही हैं साकची बाजार में चोरी की घटनाएं, कुछ दिन पहले दुकानदारों ने किया था प्रदर्शन

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime ac vire
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के डालडा लाइन में स्थित जय दुर्गा ज्वेलर्स की दुकान से एसी का कॉपर पाइप चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर साकची पुलिस के हवाले कर दिया।

दुकान के मालिक विकास स्वाइन ने साकची थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार के मुताबिक, पिछले सप्ताह भी चोरों ने दुकान के एसी का कॉपर पाइप काटकर चोरी कर लिया था। पाइप दोबारा लगवाने में करीब 7 से 8 हजार रुपये खर्च हुए थे।

मंगलवार को एक बार फिर एक युवक दुकान की छत पर पहुंचा और एसी का कॉपर पाइप काटने लगा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। आरोपी को पाइप काटते देख आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर युवक मौके से भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ पैर बांध दिए गए। स्थानीय निवासी संदीप बर्मन ने आरोपी को पकड़ने के बाद साकची पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद बोरे की तलाशी ली तो उसमें चोरी किया गया कॉपर पाइप बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही, पिछले दिनों जय दुर्गा ज्वेलर्स में हुई कॉपर पाइप चोरी की घटना में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

दुकानदार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Read also Jharkhand Politics: विधानसभा घेराव को निकले ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Related Articles

Leave a Comment