Home » Jamshedpur News : छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में भाजपा का परसुडीह बंद

Jamshedpur News : छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में भाजपा का परसुडीह बंद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजारों में घूमकर दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील की, मंडल अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड सरकार की कथित छात्र विरोधी नीतियों, छात्रों पर लाठीचार्ज और जेएसएससी व जेपीएससी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा आयोजित बंद का मंगलवार को क्षेत्र में व्यापक असर देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और विभिन्न बाजारों में घूमकर दुकानदारों एवं व्यवसायियों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

सरकार पर लगाया छात्रों की आवाज दबाने का आरोप

भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस सरकार को छात्रों की समस्याएं सुननी चाहिए, वही उनकी आवाज को लाठी के बल पर दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक स्थिति बताया।
उन्होंने कहा कि झारखंड में जेएसएससी और जेपीएससी की परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मेहनत से परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के सामने जब पेपर लीक की घटनाएं आती हैं तो उनका विश्वास पूरी व्यवस्था से उठने लगता है।

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार को केवल बयानबाजी करने के बजाय पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए तथा दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा डरने या दबने वाली पार्टी नहीं है। छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ तथा जनता की आवाज दबाने के किसी भी प्रयास का पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक विरोध करेगी।

बंद को समर्थन देने वालों का जताया आभार

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बंद को परसुडीह के दुकानदारों, व्यवसायियों और आम नागरिकों का मिला समर्थन यह दर्शाता है कि सरकार की नीतियों को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले व्यवसायियों, दुकानदारों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि “छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो, पेपर लीक पर कार्रवाई करो और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो।” छात्रों और जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी मजबूती से जारी रहेगी।
बंदी को सफल बनाने में विजय विश्वकर्मा, अशोक सिन्हा, गिरजा दुबे, आरती ओझा, दीपक वर्णवाल, दुर्गा सेनापति, दीपक करवा, संजीव कुमार ठाकुर, कपिल शर्मा, दुलाल राय, बच्चू चक्रवर्ती, गोविंदो कर्मकार और पप्पू चक्रवर्ती सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Comment