Home » Jamshedpur News: गोविंदपुर में 3.865 किलो गांजा बरामद, बोलेरो सवार आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा से लाकर पुड़िया में बेचता था

Jamshedpur News: गोविंदपुर में 3.865 किलो गांजा बरामद, बोलेरो सवार आरोपी गिरफ्तार; ओडिशा से लाकर पुड़िया में बेचता था

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा के क्योंझर से गांजा लाकर जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। वह गांजा को छोटे-छोटे पुड़ियों में पैक कर घूम-घूमकर ग्राहकों को बेचता था।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshepdur crime marijuana recovered
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3.865 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से गांजा के अलावा सफेद रंग की बोलेरो भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डुमरिया थाना क्षेत्र के तुरीगोड़ा निवासी 33 वर्षीय माधव कर्मकार, पिता भरत कर्मकार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की शाम करीब 8:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सफेद बोलेरो में गांजा लेकर खकड़ीपाड़ा से अश्वनी चौक जाने वाले मार्ग के आसपास बिक्री की तैयारी कर रहा है।

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र में अश्वनी चौक से खकड़ीपाड़ा जाने वाली सड़क के पास छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बोलेरो संख्या JH05J7070 को रोका। वाहन में सवार माधव कर्मकार को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 3.865 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा के क्योंझर से लाता था गांजा

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा के क्योंझर से गांजा लाकर जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। वह गांजा को छोटे-छोटे पुड़ियों में पैक कर घूम-घूमकर ग्राहकों को बेचता था।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा की सप्लाई और बिक्री के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

गांजा तस्करी मामले में केस दर्ज

इस मामले में गोविंदपुर थाना कांड संख्या 37/26, दिनांक 11 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 20(b)(ii)(B), 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

बरामद सामान

* गांजा : 3.865 किलोग्राम
* सफेद बोलेरो : JH05J7070

गिरफ्तार आरोपी

माधव कर्मकार, उम्र करीब 33 वर्ष
पिता : भरत कर्मकार
निवासी : तुरीगोड़ा, थाना डुमरिया, जिला पूर्वी सिंहभूम

छापामारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी

कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक नगर संजीव कुमार, अंचल निरीक्षक टेल्को (गोविंदपुर) अंचल पु.नि. मो. कुटुस, गोविंदपुर थाना प्रभारी पु.अ.नि. पवन कुमार, पु.अ.नि. चन्द्रशेखर पिंघुआ, पु.अ.नि. संजय कुमार राय, स.अ.नि. महादेव उरांव और गोविंदपुर थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर गांजा की खरीद-बिक्री और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Read also Jamshedpur News: साकची में ज्वेलर्स दुकान के एसी का कॉपर पाइप चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी; स्थानीय लोगों ने दबोचा

Related Articles

Leave a Comment