Home » Jharkhand Weather : झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

Jharkhand Weather : झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Alert
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा समेत आसपास के जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला चक्रवाती परिसंचरण आगे चलकर लो प्रेशर एरिया में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड से उत्तरी ओडिशा, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से झारखंड में बारिश का सिलसिला बना हुआ है।

आज से बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सिस्टम 13 अगस्त के आसपास लो प्रेशर एरिया में बदल सकता है। इसके प्रभाव से झारखंड के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

बारिश के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आंधी के साथ गर्जन और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचना चाहिए।

अगस्त के नौ दिनों में 91.2 एमएम बारिश

झारखंड में इस मानसून सीजन में अब तक 515.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। मानसून सीजन की शुरुआत एक जून से हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, जून में बारिश अपेक्षाकृत कम रही। पूरे जून महीने में 74.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जुलाई में बारिश की गतिविधियां बढ़ीं और महीने में कुल 350.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

अगस्त में भी बारिश का सिलसिला जारी है। महीने के शुरुआती नौ दिनों में ही 91.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। अगस्त में अभी 22 दिन बाकी हैं। ऐसे में इस महीने सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।

Read ALso- Jamshedpur News : जमशेदपुर में वृद्ध महिला लापता, सीसीटीवी में नदी की ओर जाते दिखीं, परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद

Related Articles