Home » RANCHI NEWS: जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख घोषित, इस दिन होगा एग्जाम

RANCHI NEWS: जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीख घोषित, इस दिन होगा एग्जाम

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड में संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। जेपीएससी के अनुसार अब यह परीक्षा 12 अप्रैल की बजाय 19 अप्रैल-2026 को आयोजित होगी। आयोग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) के लिए होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य किया गया है।

दो घंटे पहले पहुंचे केंद्र

आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक और आईरिस जांच की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट भरते समय विशेष सावधानी बरतने और केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

READ ALSO: RANCHI UNIVERSITY NEWS: रांची विश्वविद्यालय में आठ महीने से नहीं हुई बैठक, जानें क्या हो रहा नुकसान

Related Articles