Home » Jamshedpur News : एपीआर नायर की पुण्यतिथि पर मानगो में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Jamshedpur News : एपीआर नायर की पुण्यतिथि पर मानगो में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शिक्षाविद एपीआर नायर की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को मानगो में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अफरोज शकील ने किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। इनमें दलमा इलेवन, जाकिर नगर एकादश, शेरे पंजाब एकादश और आदित्यपुर की सनराइज क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका समापन बुधवार को होगा।

आयोजकों के अनुसार, विजेता टीम को एपीआर नायर ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उपविजेता टीम के अलावा प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को भी सम्मानित किया जाएगा। मुकाबलों में अंपायर की भूमिका संजय टुडू, सोमनाथ विश्वास, विश्वनाथ लोहरा और वृहस्पति महतो ने निभाई। इस अवसर पर कोच अजय दास, विकास मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Read also – Jamshedpur News : हरियाली के दावे की उड़ी धज्जियां, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 36वें पायदान पर पिछड़ी लौहनगरी

Related Articles

Leave a Comment