Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में वृद्ध महिला लापता, सीसीटीवी में नदी की ओर जाते दिखीं, परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद

Jamshedpur News : जमशेदपुर में वृद्ध महिला लापता, सीसीटीवी में नदी की ओर जाते दिखीं, परिजनों ने पुलिस से मांगी मदद

Jamshedpur News : परिजनों ने पुलिस से नदी और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाकर शिखा दत्ता को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुटू कृष्णा रोड नंबर 12 की रहने वाली 62 वर्षीय महिला शिखा दत्ता के लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार, शिखा दत्ता 9 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं।

परिजनों ने उनकी काफी तलाश की। इस दौरान जेसु भवन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में शिखा दत्ता नदी की ओर जाती हुई नजर आईं। फुटेज मिलने के बाद परिजनों ने नदी किनारे और आसपास के इलाकों में भी उनकी तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

शिखा दत्ता के नाती रोनित दत्ता ने मामले की जानकारी मानगो थाना पुलिस को दी है। परिजनों ने पुलिस से नदी और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाकर शिखा दत्ता को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।

परिजन महिला की सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से मामले में तत्परता से कार्रवाई की अपील की है।

Read Also: Jamshedpur News : छात्र आंदोलन पर मुख्यमंत्री की अपील, कहा- संवाद और विश्वास से निकलेगा समाधान

Related Articles