Home » Jamshedpur News : टाटा स्टील में एपेक्स जेसीसीएम का गठन, टीवी नरेंद्रन चेयरमैन

Jamshedpur News : टाटा स्टील में एपेक्स जेसीसीएम का गठन, टीवी नरेंद्रन चेयरमैन

जमशेदपुर तक सीमित जेसीसीएम का हुआ विस्तार, माइंस व देश की प्रमुख इकाइयों की यूनियनें भी होंगी शामिल

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील में हाल में हुए संगठनात्मक बदलाव के बाद तत्काल प्रभाव से एपेक्स ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी ऑफ मैनेजमेंट (एपेक्स जेसीसीएम) का गठन किया गया है। टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन को इसका चेयरमैन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को वाइस चेयरमैन बनाया गया है।

अब जमशेदपुर तक सीमित नहीं रहेगा जेसीसीएम

पहले जेसीसीएम मुख्य रूप से जमशेदपुर यूनिट तक सीमित था। अब इसके दायरे का विस्तार कर टाटा स्टील की विभिन्न इकाइयों और माइंस को शामिल किया गया है। माइंस, कलिंगानगर, नोआमुंडी समेत अन्य इकाइयों की यूनियनों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। कंपनी की विभिन्न इकाइयों में प्रबंधन और यूनियन के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से इसका स्वरूप व्यापक किया गया है।

प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी कमेटी में

एपेक्स जेसीसीएम में प्रबंधन की ओर से टाटा स्टील के कई वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें वाइस प्रेसिडेंट इंजीनियरिंग अक्षय खुल्लर, वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग आशीष अनुपम, चीफ पीपल ऑफिसर आत्रेयी सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस चैतन्य भानु, वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम, प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर देबाशीष चौधरी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीएफओ कौशिक चटर्जी, वाइस प्रेसिडेंट जीएसपी पीयूष गुप्ता, उपाध्यक्ष सप्लाई चेन प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष एसेट एसएस प्रबल घोष, सीएचआरओ इंडिया आरएम राजेश चिंतक, उपाध्यक्ष सेफ्टी राजीव मंगल, उपाध्यक्ष कॉरपोरेट फाइनेंस समिता शाह, उपाध्यक्ष वित्त संदीप भट्टाचार्य, वीपी रॉ मेटेरियल्स संदीप कुमार, उपाध्यक्ष प्रौद्योगिकी सुबोध पांडेय, वीपी सुधीर कुमार मेहता, वीपी उज्ज्वल चक्रवर्ती, वीपी उत्तम सिंह, सीएचआरओ इंडिया मैन्युफैक्चर जुबिन पेसी पलिया, एमडी टाटा स्टील यूआईएसएल अतुल कुमार भटनागर समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।

विभिन्न यूनियनों को मिला प्रतिनिधित्व

यूनियन की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, आरसीएमयू जमाडोबा कोलियरीज अध्यक्ष अशोक कुमार राय, टाटा कामगार यूनियन टीएसजी अध्यक्ष बीके डिंडा, टीएसएल एचएमसी डिवीजन हल्दिया परमानेंट श्रमिक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन दास, टाटा एम्प्लॉइज यूनियन एमएंडएस अध्यक्ष इंद्रजीत बोस, आरसीएमयू वेस्ट बोकारो अध्यक्ष मोहन महतो, टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन बेयरिंग्स डिवीजन अध्यक्ष मुकेश कुमार, टीएसके वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष रवींद्र कुमार जामुदा, टिस्को मजदूर यूनियन ग्रोथ शॉप के राकेश्वर पांडेय, टाटा मेटालिक्स लिमिटेड वर्कर्स यूनियन महासचिव रणजीत कुमार करक, जनरल एनएमयू नोआमुंडी सचिव संजय कुमार दास, टाटा वर्कर्स यूनियन महासचिव सतीश कुमार सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार को शामिल किया गया है।

प्रबंधन-यूनियन संवाद को मिलेगा व्यापक मंच

एपेक्स जेसीसीएम के गठन को टाटा स्टील के विभिन्न प्लांट, माइंस और इकाइयों के बीच प्रबंधन-यूनियन समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों, औद्योगिक संबंधों और विभिन्न इकाइयों से संबंधित मामलों पर व्यापक स्तर पर चर्चा और निर्णय की प्रक्रिया को एक साझा मंच मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Comment