Home » Flag Hoisting : स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, पलामू में राधाकृष्ण किशोर और दीपक बिरुवा को जिम्मेदारी

Flag Hoisting : स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, पलामू में राधाकृष्ण किशोर और दीपक बिरुवा को जिम्मेदारी

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची :  स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के अवसर पर 15 अगस्त को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में मंत्रियों द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसे लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने संबंधित जिलों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार पलामू के डालटनगंज में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मंत्री दीपक बिरुवा झंडोत्तोलन करेंगे। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा और गुमला में मंत्री चमरा लिंडा को झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोड्डा में मंत्री संजय प्रसाद यादव, जामताड़ा में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, देवघर में मंत्री हफीजुल हसन, पाकुड़ में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बोकारो में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार और लोहरदगा में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया है। इसकी जानकारी संबंधित जिलों के उपायुक्तों और वरीय पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को दी गई है। यह निर्देश दिया है कि वे झंडोत्तोलन के लिए नामित मंत्रियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी करें। स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Comment