Home » Giridih Crime : घर से काम पर निकले थे वासुदेव; कुछ घंटों बाद मिली खून से लथपथ लाश,प्राइवेट पार्ट पर भी प्रहार

Giridih Crime : घर से काम पर निकले थे वासुदेव; कुछ घंटों बाद मिली खून से लथपथ लाश,प्राइवेट पार्ट पर भी प्रहार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में एक 60 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम वासुदेव मंडल था, जो बसगोहरा गांव के रहने वाले थे। उनका शव मंगलवार सुबह करीब 4 बजे जन्मबेडा गांव के पास मिला।

​परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, वासुदेव मंडल के पास अपना ट्रैक्टर था और वे उसी से अपनी आजीविका चलाते थे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे वे अपनी बाइक उठाकर घर से निकले थे, ताकि ड्राइवर को साथ लेकर काम पर जा सकें। लेकिन वे लौटकर घर नहीं आए। निकलने के कुछ ही घंटे बाद परिवार वालों को खबर मिली कि जन्मबेडा गांव में उनकी लाश पड़ी है। पास में ही उनकी बाइक भी गिरी हुई थी।

जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव की हालत देखकर साफ लग रहा था कि वासुदेव की हत्या बहुत बेरहमी से की गई है। उनके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने डंडे और किसी भारी हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने उनके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट पहुंचाई है।

हत्या के पीछे पुराना जमीन का विवाद!

​परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस हत्या के पीछे पुराना जमीन का विवाद हो सकता है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोषियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए।

​घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर डुमरी के एसडीपीओ (SDPO) आबिद खान और थाना प्रभारी श्रीकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।
डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने कहा कि वासुदेव मंडल नामक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है। हम परिजनों से भी पूछताछ कर रहे हैं कि उनकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश थी या नहीं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

गिरिडीह में ट्रैक्टर मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, प्राइवेट पार्ट पर भी प्रहार किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Read Also: Bihar Crime: भारत तिवारी एनकाउंटर के बाद भोजपुर में हाई अलर्ट, पुलिस अधिकारियों को आ रहे धमकी भरे फोन कॉल

 

 

Related Articles

Leave a Comment