Home » Chaibasa News : चक्रधरपुर में 62 लाख की लागत से सरजू हलवाई से चांदमारी हनुमान मंदिर तक बनेगी सड़क

Chaibasa News : चक्रधरपुर में 62 लाख की लागत से सरजू हलवाई से चांदमारी हनुमान मंदिर तक बनेगी सड़क

नगर परिषद की ओर से 600 मीटर लंबी सड़क का विधायक सुखराम उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय साव ने किया शिलान्यास

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में सरजू हलवाई से चांदमारी हनुमान मंदिर तक जर्जर सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। नगर परिषद की ओर से 62 लाख रुपए की लागत से 600 मीटर लंबी सड़क का कालीकरण कराया जाएगा। बुधवार को विधायक सुखराम उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव और उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने पूजा-अर्चना कर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

जर्जर सड़क से लोगों को होती थी परेशानी

सड़क की स्थिति खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मोहल्ले के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव के प्रयास से सड़क को निर्माण योजना में शामिल किया गया। अब शिलान्यास के बाद लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता : विधायक

विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। जर्जर सड़क के कारण लोगों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। दुर्गापूजा और छठ पूजा को देखते हुए सड़क निर्माण महत्वपूर्ण है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो और लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

मोहल्ले की समस्याओं का होगा समाधान : सन्नी उरांव

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। सरजू हलवाई से चांदमारी हनुमान मंदिर तक सड़क खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होगा।

नगर परिषद की इस योजना के तहत 600 मीटर लंबी सड़क का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। इस पर कुल 62 लाख रुपए खर्च होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम में शेषनारायण लाल, निक्कू सिंह, वार्ड पार्षद संजय पासवान, कुमार विवेक, अमर साव, राजेश गुप्ता, राहुल साव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Read Also Chaibasa Police Action : मनोहरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध और नकली शराब के साथ एक आरोपी हिरासत में

Related Articles

Leave a Comment