Home » Khunti Crime News: खूंटी में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई; सात भट्ठियां ध्वस्त

Khunti Crime News: खूंटी में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई; सात भट्ठियां ध्वस्त

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी। जिला प्रशासन ने अड़की प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर बांदू गांव में अवैध शराब निर्माण और भंडारण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। प्रशासन की टीम ने कुल 07 अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया है।
प्रशासन की टीम गांव में अचानक पहुंच गई। इससे धंधे में लगे लोगों को सामान छिपाने का मौका नहीं मिला। हालांकि इस धंधे में संलिप्त लोग आसानी से निकल गए।

अभियान के दौरान करीब 2600 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया, वहीं 65 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

कार्रवाई में अड़की के प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो, अड़की थाना के सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार यादव, आबकारी विभाग खूंटी के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी शामिल थे।

उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धंधे में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Read Also: Jharkhand Governor: हिंदू जनजागृति समिति का शिष्टमंडल राज्यपाल से मिला; छात्रों में बढ़ते Digital Addiction पर जताई चिंता

Related Articles

Leave a Comment