
Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्रहित से जुड़े एक बड़े और महत्वपूर्ण आंदोलन में आजसू छात्र संघ ने बड़ी सफलता हासिल की है। संघ के संघर्ष और एकजुटता की बदौलत विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की प्रमुख मांगों के आगे झुकना पड़ा।
यह ऐतिहासिक आंदोलन आजसू छात्र संघ के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार साव और महानगर अध्यक्ष राज सिंह के कुशल नेतृत्व में लड़ा गया, जिसके तहत कुलपति, डीएसडब्ल्यू और कुलसचिव के साथ मैराथन बैठक आयोजित हुई और सभी मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी। इस ऐतिहासिक आंदोलन को सफल बनाने में टाटा कॉलेज, महिला कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज, घाटशिला कॉलेज, बहरागोड़ा कॉलेज और चाकुलिया कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनके सहयोग से यह बड़ा मुकाम हासिल हुआ है।
बैठक में लिए गए मुख्य फैसले और छात्रों की जीत
सेमेस्टर 8 और बैकलॉग परीक्षा का समाधान: जो छात्र बैकलॉग परीक्षा क्लियर न होने के कारण सेमेस्टर 8 की परीक्षा से वंचित हो रहे थे, अब उन्हें परीक्षा में शामिल होने का पूरा अवसर मिलेगा। शीघ्र परीक्षा आयोजन: विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सेमेस्टर 8 और बैकलॉग की परीक्षाएं जल्द से जल्द आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्रों का शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो और समय पर डिग्री मिल सके।
परीक्षा फॉर्म जल्द: छात्रों की सहूलियत को देखते हुए सेमेस्टर 8 के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एलबीएसएम कॉलेज आईडी कार्ड फंड: कॉलेज का रुका हुआ आईडी कार्ड फंड जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
इतिहास शिक्षक की नियुक्ति: एलबीएसएम कॉलेज में इतिहास के एचओडी और शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जल्द नए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। छात्र संघ चुनाव: कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव कराए जाने का भी ठोस आश्वासन मिला है।
Read also – Chaibasa News : 50वीं वर्षगांठ पर गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति को मिला सर्वश्रेष्ठ पूजा समिति का खिताब

