
Jamshedpur : जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय स्थित एनआईसी (एनआईसी) रूम में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना के दौरान कमरे से धुआं उठता देख वहां मौजूद लोगों ने तत्काल अधिकारियों को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही अधिकारियों की मौजूदगी में एनआईसी रूम का दरवाजा खोला गया। अंदर घना धुआं भरा हुआ था। जांच करने पर पाया गया कि कंप्यूटर, कीबोर्ड, तार समेत कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए थे और उनमें सुलग रही आग को तुरंत बुझाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ी घटना टल गई।
घटना के बाद पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी और शॉर्ट सर्किट ही इसका कारण था या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना में कितने उपकरण क्षतिग्रस्त हुए और किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज या अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा है या नहीं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच करा रहा है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Kairav Gandhi Kidnapping : साकची के किराए के फ्लैट में रची गई थी पूरी साजिश, फर्जी पहचान से रह रहा था मास्टरमाइंड

