Home » RANCHI NEWS: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त, जानें क्या कर दिया डीटीओ ने

RANCHI NEWS: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त, जानें क्या कर दिया डीटीओ ने

फाइन लगाकर छोड़ा, दी चेतावनी-दोबारा किया नियमों का उल्लंघन तो वाहन होंगे जब्त

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, DTO ने ओवरलोड स्कूल वैन पर कार्रवाई, चेकिंग अभियान में कई वाहन जब्त।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

RANCHI: राजधानी रांची में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। रांची जिला परिवहन कार्यालय ने ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई शुरू करते हुए कई स्कूल वैन की जांच की। यह कार्रवाई डीटीओ अखिलेश कुमार के निर्देश पर की गई। इस दौरान कई वाहन और वैन ओवरलोड पाए गए। जिसमें कैपेसिटी से अधिक बच्चे थे। बार-बार चेतावनी और दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बावजूद कई स्कूल वाहन संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। अधिक कमाई के लालच में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया और कई वाहनों का चालान काटा गया। जबकि कुछ वाहनों को जब्त किए जाने की सूचना मिली है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चालकों और स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश

डीटीओ ने साफ कहा है कि यदि वाहन संचालक अपनी आदत में सुधार नहीं लाते हैं, तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, केराली स्कूल, जेवीएम श्यामली और बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल से जुड़े वाहनों की भी जांच की गई, जिनमें कई ओवरलोड पाए गए। अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित और मानक अनुरूप वाहनों में ही भेजें। डीटीओ ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

छुट्टी के समय चलाया अभियान

डीटीओ ने बताया कि सुबह के समय में चेकिंग नहीं की गई थी क्योंकि इससे बच्चों का स्कूल प्रभावित होता। लेकिन छुट्टी के बाद पूरे राजधानी में जबर्दस्त अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की ओर से सभी स्कूलों को नोटिस भी भेजा जाएगा। अगर चेतावनी के बाद भी ओवरलोडेड स्कूल वैन या बस पाए गए तो उनकी जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

READ ALSO: Jamshedpur News : जमशेदपुर में डॉक्टर के चैंबर में घुस कर मारपीट, इलाज को लेकर विवाद के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles