Home » Jamtara Rape Case : जामताड़ा में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर किया पुलिस के हवाले

Jamtara Rape Case : जामताड़ा में दो बच्चों की मां से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर किया पुलिस के हवाले

* रात 10 बजे घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम, अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी पीड़िता...

by Anand Mishra
jamshedpur girl kidnapping
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara (Jharkhand) : झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार की रात करीब 10 बजे नावाडीह गांव के एक युवक ने घर में अकेली सो रही दो बच्चों की मां आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से पूरे आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस के अनुसार, यह घिनौनी वारदात गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई। महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर में सो रही थी, तभी आरोपित मिराज अंसारी चुपके से उसके घर में घुस गया। मिराज ने महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

ग्रामीणों ने पकड़ा रंगे हाथों, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला के शोर मचाने पर आस-पास के गांव वाले तुरंत जुट गए। ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपित मिराज अंसारी को धरदबोचा और उसे बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही करमाटांड़ थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी, एसआई विकास कुमार तिवारी और जामताड़ा महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने आरोपित मिराज अंसारी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जामताड़ा कोर्ट भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर करमाटांड़ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles