Home » Purnima Sahu Health Update LIVE : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत बिगड़ी, TMH के CCU में भर्ती

Purnima Sahu Health Update LIVE : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत बिगड़ी, TMH के CCU में भर्ती

by Mujtaba Haider Rizvi
Purnima Sahu Health Update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में चल रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें टीएमएच लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें भर्ती कर लिया गया। हालांकि, विधायक के स्वास्थ्य को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न तो विधायक कार्यालय की ओर से कोई जानकारी साझा की गई है और न ही अस्पताल प्रबंधन ने उनकी स्थिति पर कोई आधिकारिक अपडेट दिया है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें टीएमएच के सीसीयू में भर्ती कराया गया।

इस बीच, उनके ससुर एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक पूर्णिमा साहू के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों की नजरें अस्पताल से मिलने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हुई हैं।

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है और उनके स्वास्थ्य संबंधी आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

Read Also- Chaibasa Fire News : चाईबासा के बिहारी क्लब के पास रूई दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Related Articles

Leave a Comment