Home » Jharkhand Ration Card:झारखंड में 8 लाख राशन कार्ड होंगे रद्द! सरकार का बड़ा अभियान शुरू

Jharkhand Ration Card:झारखंड में 8 लाख राशन कार्ड होंगे रद्द! सरकार का बड़ा अभियान शुरू

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। यदि आप झारखंड में राशन कार्डधारी हैं चौकस हो जाएं। नहीं तो आपका नाम लाभुकों की सूची से हट जाएगा। अपात्र लाभुकों को सूची से हटाने को लेकर फिर से अभियान शुरू होने जा रहा है। इसमें लगभग आठ लाख राशन कार्ड को निरस्त करने की तैयारी चल रही है।

ये ऐसे कार्डधारी हैं जो प्रावधानों के अनुसार पात्रता नहीं रखते हैं। लगभग तीन महीने से यह प्रक्रिया रुकी हुई थी जो फिर शुरू होने जा रही है।

इन लोगों के काटे जाएंगे नाम

सरकार ने साफ किया है कि सूची से सबसे पहले उन लोगों को हटाया जा रहा है जिनके पास फर्जी या एक से अधिक (डुप्लीकेट) आधार कार्ड हैं। इसके साथ ही, ऐसे लोग जिनकी मृत्यु हो चुकी है और उनके मृत्यु प्रमाणपत्र भी बन चुके हैं, उनके नाम पर उठ रहे राशन को तुरंत बंद किया जाएगा। इसके अलावा, सालाना 6 लाख रुपये से ज्यादा कमाने वाले परिवारों को भी इस योजना से बाहर किया जाएगा, क्योंकि सरकार का मानना है कि आर्थिक रूप से सक्षम होने के कारण उन्हें इस सहायता की आवश्यकता नहीं है।

पिछले दो महीने से आधार का पोर्टल बंद था। आधार पोर्टल से आंकड़ों को इंटीग्रेट किया जा रहा है जिसके माध्यम से फजीं राशनकार्ड धारियों का नाम उजागर होगा।

Read Also: West Singhbhum News : कोल्हान विश्वविद्यालय में PG सत्र 2025-27 के लिए 24 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

 

 

Related Articles

Leave a Comment