Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के सोनारी में महिला से पर्स झपटकर फरार हुए उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के सोनारी में महिला से पर्स झपटकर फरार हुए उचक्के, CCTV में कैद हुई वारदात

Jamshedpur Crime : घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपियों के चेहरे और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुट गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के जी रोड में मंगलवार को झपटमारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। स्कूटी सवार दो बेखौफ उचक्कों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बीच सड़क पर हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बदमाश एक ही स्कूटी पर सवार थे। महिला जैसे ही अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आए उचक्कों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया और तेज रफ्तार से कदमा की ओर भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि पर्स में एक मोबाइल फोन, करीब ढाई हजार रुपये नकद तथा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने स्थानीय लोगों और सोनारी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपियों के चेहरे और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी स्पष्ट रूप से कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुट गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सोनारी थाना पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज या आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान कर सके तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Read Also: Jamshedpur Crime : साकची में एक युवक ने ग्राहक पर पत्थर से किया हमला, पुलिस ने दबोचा

Related Articles