Home » Jamshedpur No Entry : नए साल के जश्न को लेकर जमशेदपुर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रहेगी नो-एंट्री

Jamshedpur No Entry : नए साल के जश्न को लेकर जमशेदपुर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रहेगी नो-एंट्री

यात्री बसों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। इसके अलावा अन्य सभी बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

by Reeta Rai Sagar
New year celebration
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नो-एंट्री लागू की गई है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार,

  • 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक
  • 1 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक

शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, यात्री बसों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। इसके अलावा अन्य सभी बड़ी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

प्रशासन का कहना है कि नए साल के जश्न के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित सड़क हादसों को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read: Ranchi News : ऑपरेशनल कारणों से रांची एयरपोर्ट पर चार उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई परेशानी

Related Articles