Home » Jamshedpur News : जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान में चोरी, एक लाख नकद समेत लैपटॉप और सोने-चांदी की मूर्तियां ले गए चोर

Jamshedpur News : जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान में चोरी, एक लाख नकद समेत लैपटॉप और सोने-चांदी की मूर्तियां ले गए चोर

दो युवक स्कूटी से दुकान के पास पहुंचे। दोनों छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और सीढ़ियों से अंदर पहुंचने के बाद नकदी व कीमती सामान की तलाश की। सामान समेटने के बाद दोनों स्कूटी से मौके से फरार हो गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
jugsalai theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur  : जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित घोड़ा चौक के पास मलिक प्लाइवूड एंड डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड में चोरों ने धावा बोलकर करीब एक लाख रुपये नकद समेत लैपटॉप, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और सोने का एक सिक्का चोरी कर लिया। घटना रविवार की रात की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने जुगसलाई थाना पुलिस को सूचना दी।

बताया जाता है कि दो युवक स्कूटी से दुकान के पास पहुंचे। दोनों छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और सीढ़ियों से अंदर पहुंचने के बाद नकदी व कीमती सामान की तलाश की। सामान समेटने के बाद दोनों स्कूटी से मौके से फरार हो गए।

खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज

घटना की सूचना पर जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुकान के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। प्रारंभिक जांच में दो युवकों की गतिविधियां कैमरे में कैद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस रास्ते से दुकान की छत तक पहुंचे और चोरी के बाद किस दिशा में भागे। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।

 

Read also Jamshedpur News: साकची में विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद, चापड़ से हमला; तीन घायल

Related Articles

Leave a Comment