Home » Jamshedpur News : टाटा स्टील कलर्स में बोनस फॉर्मूला पर मंथन, नई CHRO का यूनियन ने किया स्वागत

Jamshedpur News : टाटा स्टील कलर्स में बोनस फॉर्मूला पर मंथन, नई CHRO का यूनियन ने किया स्वागत

कर्मचारियों के योगदान के अनुरूप बोनस में उचित लाभ सुनिश्चित करने की मांग

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में आगामी वर्ष के बोनस फॉर्मूला को लेकर सोमवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। कंपनी की नवनियुक्त चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) अनिशा प्रमानिक पुणे से बोनस फॉर्मूला पर चर्चा के लिए जमशेदपुर पहुंचीं। प्लांट पहुंचने पर यूनियन की टीम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

बैठक में यूनियन ने कर्मचारियों के हितों के साथ उत्पादन, उत्पादकता और कंपनी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बेहतर एवं न्यायसंगत बोनस फॉर्मूला तैयार करने पर अपने विचार रखे। यूनियन ने कर्मचारियों के योगदान के अनुरूप बोनस में उचित लाभ सुनिश्चित करने की मांग रखी।

प्रबंधन की ओर से CHRO अनिशा प्रमानिक, DGM HR राजेश कुमार त्रिपाठी और Deputy Head HR मनीष कुमार उपस्थित रहे। वहीं यूनियन की ओर से President राकेश्वर पांडेय, Working President बिजय खान, Deputy President अभिषेक श्रीवास्तव, General Secretary संजय सिंह, Vice President हुसैन ओला कादरी, Organising Secretary प्रवीण कुमार राय, Joint Secretary आदित्य राज एवं श्रीतिधर महतो के अलावा समिति सदस्य संतोष साहू, प्रियंका कुमारी और कृष्ण यादव मौजूद रहे।

यूनियन ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन और यूनियन के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण बातचीत के जरिए ऐसा बोनस फॉर्मूला तैयार होगा, जिसमें कर्मचारियों के योगदान और कंपनी के प्रदर्शन का उचित सम्मान हो। यूनियन को उम्मीद है कि इस वर्ष कर्मचारियों को बेहतर बोनस का लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Comment