Home » Chaibasa News : चाईबासा में जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, जर्जर दुकानों को किया सील

Chaibasa News : चाईबासा में जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, जर्जर दुकानों को किया सील

Chaibasa News : जिला परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन जर्जर दुकानों की जगह अब एक आधुनिक और भव्य मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa District Council Seals Dilapidated Shops
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चाईबासा मुख्य बाजार में स्थित जिला परिषद की जर्जर दुकानों पर ताला जड़ दिया। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार जिला परिषद के कर्मचारियों और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानों को खाली कराकर सील कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

प्रशासन के अनुसार ये दुकानें काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थीं। छत और दीवारों की स्थिति ऐसी थी कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। सुरक्षा को देखते हुए कई बार दुकानदारों को नोटिस देकर दुकान खाली करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन दुकानदारों ने प्रशासन के आदेश को अनदेखा कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा।

जिला परिषद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन जर्जर दुकानों की जगह अब एक आधुनिक और भव्य मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसके लिए लगभग 6 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपये की लागत से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। प्रस्तावित तीन मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

नए कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों के लिए बेहतर दुकानें, ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, सुरक्षा, रोशनी और साफ-सफाई की पूरी सुविधा रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस नए मार्केट के बनने से जिला परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी और शहरवासियों को एक व्यवस्थित और सुरक्षित बाजार की सुविधा मिलेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। जिला परिषद की योजना है कि जल्द से जल्द पुरानी दुकानों को ध्वस्त कर नए मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य को शुरू किया जाए, ताकि तय समय में लोगों को नए बाजार की सौगात मिल सके।

Read Also: Karam Parv Chaibasa : कुरसि में करम पर्व पर फुटबॉल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम, सन्नी उरांव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Related Articles

Leave a Comment